महानगरों की तर्ज पर बिहार के भागलपुर में जिस्मफरोशी का धंधा अब अॉनलाइन चल रहा है। अब लड़कियों के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी शुरू हो गई है। इंटरनेट पर कॉल गर्ल्स के मोबाइल नंबर, तस्वीरें भी डाली गई हैं।

भागलपुर में इन दिनों ‘गर्ल्स भागलपुर’ और इसी तरह के एक दो वेबसाइट गूगल पर भी देखे जा रहे हैं जिसे लेकर गहमागहमी देखी जा रही है। इन साइट्स की काफी चर्चा हो रही है। इसको लेकर जहां पुलिस महकमे की नींद उड़ी हुई है। वहीं, दूसरी ओर कॉलेज प्रबंधन का चैन, बेचैनी में तब्दील हो चुका है।

चौंकाने वाली बात यह है कि इस वेबसाइट्स में भागलपुर के सबसे बड़े गर्ल्स कॉलेज का नाम भी साफतौर पर देखने को मिल रहा है। जिससे कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के अभिभावकों के माथे पर भी चिंता की लकीरें साफ तौर पर खिंच गई है।

पिछले दिनों इस ख़बर के चर्चा को लेकर ही पुलिस महकमा हरकत में आई थी और कई होटलों और गेस्ट हाउस में चेकिंग अभियान को लेकर दबिश भी बढ़ाई थी। जिसमें पुलिस को काफी सफलता मिली थी।

जानकारी के अनुसार व्हाट्सएप, यू ट्यूब, फेसबुक एवं कई सोशल सेवाओं के माध्यम से इन साइटों पर संपर्क साधा जा रहा है। लेकिन आप जैसे ही दिए गए नंबरों पर संपर्क साधेंगे तो आपको गुजराती भाषा में जवाब मिलेगा।

इस संबंध में पुलिस कप्तान का कहना है कि हो सकता है यह नेटवर्क गुजरात से संचालित हो रहा हो या फिर गुजरात के सिम का इस्तेमाल भागलपुर में कोई छुपे तौर पर कर रहा हो।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *