कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जाम से निपटने के लिए भागलपुर और नवगछिया के अधिकारियों ने बनाई रणनीति

भागलपुर/नवगछिया। सावन माह के दौरान कांवड़ यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शुक्रवार से भागलपुर से नवगछिया तक यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया जाएगा। पूरे सावन महीने के दौरान नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन मिले और सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।

इसी को लेकर गुरुवार को जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) विजयंत कुमार, मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) एस.एन. मिश्र, ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार, नवगछिया के एसडीओ, ट्रैफिक डीएसपी तथा ट्रैफिक इंस्पेक्टर समेत अन्य अधिकारियों ने संयुक्त बैठक कर विस्तृत रणनीति तैयार की।

बैठक में विशेष रूप से कांवड़ मार्ग पर यातायात का दबाव कम करने, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, वाहनों की सुचारु आवाजाही तथा जाम की समस्या से निपटने के उपायों पर चर्चा की गई।

प्रशासन ने निर्णय लिया है कि सावन माह के दौरान बसों का परिचालन जीरोमाइल तक ही रहेगा और बसों को इससे आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। अधिकारियों ने बताया कि नई व्यवस्था का उद्देश्य कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और यातायात को सुचारु बनाए रखना है।

प्रशासन ने आम लोगों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे जारी ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर प्रशासन का सहयोग करें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *