तिलकामांझी थाना क्षेत्र के आनंदगढ़ कॉलोनी में रहने वाले सेवानिवृत्त इंजीनियर प्रमोद कुमार मंडल के मकान में सोमवार की देर रात चोरी हुई। चोर उनके मकान में रहने वाले दो किरायेदार के फ्लैट का ताला तोड़ लाखों का सामान चोरी कर ले गये।जानकारी के मुताबिक, सेवानिवृत्त इंजीनियर प्रमोद कुमार मंडल अपनी पत्नी के साथ पिछले तीन महीने से बेंगलुरु में अपने बेटे के घर रह रहे हैं।
Total Downloads: 198
वे मकान की पहली मंजिल पर रहते हैं, जबकि नीचे दो फ्लैट बना है जिसमें नवगछिया के रहने वाले सिंचाई विभाग में कनीय अभियंता शशि कुमार और उषा कुमारी रहते हैं। सोमवार को शशि भी शहर में नहीं थे। मकान पूरी तरह से खाली होने का चोरों ने फायदा उठाया। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर तीनों के फ्लैट से लाखों का सामान चोरी कर ले गये हैं जिसमें महंगे आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े और अन्य सामान शामिल हैं।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेजचोरी की घटना की सूचना मिलने पर तिलकामांझी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। उस मकान के आसपास और मुख्य सड़क पर लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाला जा रहा है। शाम तक किसी संदिग्ध का पता नहीं चल सका है। हाल में शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। रविवार की रात पुलिस लाइन परिसर में स्थित पीएचईडी क्वार्टर में रहने वाले पीएचईडी कर्मी के घर चोरी हुई थी। इससे पहले बबरगंज, जीरोमाइल और जोगसर थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।

