पटना : सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता व कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव कुमार सिंह ने पटना में नवगछिया डॉट कॉम के संवाददाता को बताया कि हर हालत वे वर्ष 2019 में भागलपुर से लोकसभा चुनाव में अपनी दावेदारी देंगे। श्री सिंह ने कहा कि वे 18 वर्ष से राजनीति में सक्रिय भूमिका में हैं। राजनीति की शुरुआत उन्होंने कांग्रेस से की। समाज सेवा की भावना उन्हें विरासत में मिली है। उनके दादाजी स्वतंत्रता सेनानी थे। श्री सिंह ने कहा कि उनकी शुरुआती शिक्षा पटना और नवगछिया में पूरी की। श्री सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांघी के आशीर्वाद से वे विगत सालों भागलपुर लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्य कर रहे हैं। भागलपुर लोकसभा को आदर्श बनाना उनका सपना है।
By Rishav Mishra Krishna
न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

