अरुण यादव

खरीक : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने नवगछिया अनुमंडल में लगातार हो रहे हत्या,लूट पर जमकर नीतीश सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि नीतीश कुमार की सरकार लाश की ढेर पर बैठी हुई है. भाजपा के साथ मिलकर नीतीश कुमार ने जिस दिन से सरकार बनाई है.उस दिन से नवगछिया में आपराधिक घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है. नवगछिया अनुमंडल में हो रही आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण पाने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह विफल साबित हो रही है.

जदयू भाजपा गठबंधन की सरकार बनने के बाद नवगछिया सहित प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो गया है.अपराधी दिन दहाड़े आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है. प्रवक्ता श्री यादव ने कहा कि नीतीश कुमार और भाजपा गठबंधन की सरकार बने. सौ दिन पूरे हुए है.इस दौरान सबसे ज्यादा नवगछिया में चोरी,लूट की घटनाऐं है.अपराधियों द्वारा लगातार निर्मम हत्या की जा रही है.जो कि काफी निंदनीय और दुखद है.आपराधिक घटनाओं में अचानक तेजी आने से सुशासन की सरकार का पोल खुल रही है. नई सरकार बनने के बाद नवगछिया में दर्जनों से अधिक निर्दोष लोगों की हत्या हो चुकी है।पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है।नवगछिया में पुलिसिंग व्यवस्था चौपट हो गयी है.

भाजपा जदयू को बताना चाहिए यह कौन सा राज है जंगलराज या मंगलराज है.लेकिन जिस आशा-विश्वास के साथ लोगों ने महागठबंधन सरकार को बनाने का काम किया था.उन आशा और विश्वास के साथ विश्वासघात कर जनादेश का अपमान कर नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ सरकार बना कर राज्य की जनता को घोखा देने का काम किया है. जिसके चलते अपराधियों का मनोबल बढ़ गया.लोकतंत्र के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेवारी राज्य सरकार की है.लोगों को सुरक्षा देने में नीतीश सरकार विफल रही है.

ऐसी निकम्मी और निष्फल सरकार को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे देनी चाहिए.लगातार हो रहे हिंसक हमले, अपहरण, रंगदारी की मांग,बलात्कार और लूट की घटनाओं से प्रदेश की कानून व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरते हुए दिख रहा है.पुलिस प्रशासन अविलम्ब बिगड़ रही बेकाबू विधि व्यवस्था को नियंत्रित करे.पुलिस अविलम्ब लाश को बरामद कर हत्यारों को गिरफ्तार करें.अन्यथा हमलोग विधि व्यवस्था को बहाल करने को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *