नवगछिया : बुधवार को एक वृद्ध महिला भटक कर रंगरा ओपी के सहोरा गांव पहुंच गई. भटकी वृद्ध महिला को सहोरा गांव के मो जफर अली अपने पास रखा है. वृद्ध महिला से जब ग्रामीणों ने नाम पता पूछा तो वह नाम पता भी ठीक से नही बता पा रही थी.
Total Downloads: 119
काफी पूछे जाने पर वृद्ध महिला ने अपना नाम भुवनेश्वरी देवी एवं अपने पुत्र का नाम अशोक कुमार और घर डुमरिया बताया. घर भटक जाने के कारण वृद्धा फूट फूट कर रो रही थी. ग्रामीण वृद्धा को घर तक पहुंचने का सांत्वना देकर शांत करा रहे थे. वहीं ग्रामीण स्तर से वृद्धा के भटक कर सहोरा पहुचने की सूचना रंगरा पुलिस को दी गई है.

रंगरा ओपी प्रभारी ए के आजाद ने बताया कि देर शाम जानकारी मिली है. जिसके यहां वृद्धा है व उसकी ठीक से देख भाल कर रहा है. गुरुवार को वृद्धा को थाना लाकर पूछताछ कर अगर वह घर का पता बताती है तो उसे घर या पता नही बताने की स्थिति में वृद्धा आश्रम भेज दिया जायेगा.

