नवगछिया: लोक आस्था चार दिवसीय महापर्व छठ का समापन आज सुबह गाजे बाजे के साथ संपन्न हो गया. श्रद्धा व भक्ति से ओत-प्रोत यह व्रत मनाया गया. इसमें पहले दिन डूबते हुए सूर्य को तथा अंतिम दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया.

नवगछिया बाजार में घाट ठाकुरबाड़ी, गौशाला, चैती दुर्गा स्थान, नया टोला, राजेन्द्र कॉलोनी, कबूतरा स्थान, हरनाथ चक, भवानीपुर सहित सभी प्रमुख घाटों पर लोगो ने आपसी सहयोग से छठ घाटों की साफ – सफाई के साथ रोशनी की व्यवस्था की थी ।

हद तो तब हो गयी जब बिजली विभाग अर्ग के 1 घंटा पहले रास्ते को सुनसान करने में कोई कसर नही छोड़ा । अंधेरी गली में लोग टोर्च की रोशनी पर घाट पहुचे जबकि कई घाट अंधेरे में रहा। विभाग द्वारा 24 घंटे बिजली देने की बात 10 दिन पहले से की जा रही थी। हिन्दुओ का महापर्व में लोगो के अर्ग टोर्च की रोशनी में देने जाना पड़ा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *