देश के कई राज्यों में दहशत फैलाने वाला चोटी कटवा गिरोह अब पूर्वी चंपारण पहुंच गया है. ताजा मामला जिले के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र से प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के अनुसार हुसैनी पंचायत के जालवा टोली गांव में सोमवार की रात ग्रामीण जुवैद हुसैन की 19 वर्षीया लड़की रेशमा खातुन अपने घर के किचेन में खाना बना रही थी कि इसी दौरान उसकी चोटी कट गई.
Total Downloads: 79
चोटी कटने की बात लड़की ने परिजनों को बताई. कुछ ही देर में यह खबर जंगल की आग की तरह पूरे इलाके में फैल गयी. ग्रामीणों की भारी भीड़ पीडता के दरवाजे पर जुट गयी. इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल कायम है.

इस संदर्भ में पुछे जाने पर डुमरियाघाट के थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने बताया कि जलवा टोली में चोटी काटे जाने की घटना हुई है. मामले की जांच की जा रही है.
यहां बता दें कि दो दिन पूर्व सुगौली में दरवाजे पर सो रही युवती की भी चोटी काट ली गयी थी. रविवार केसरिया थाने के ढ़ेकहा गांव में भी चोटी काटने की बात सामने आयी थी. वहां के लोगों ने इस मामले में एक महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था

