बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित अपने आवास से ही बिहार के 45 अंचलों में ऑनलाइन दाखिल-खारिज की प्रक्रिया का शुभारंभ किया. इस दौरान प्रधान सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विवेक कुमार सिंह ने प्रक्रिया के संबंध में मुख्यमंत्री को जानकारी दी. अब आज एक दिसंबर से दाखिल-खारिज वादों के समस्या की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू किये जाने से आम लोगों को अंचल कार्यालय जाकर दाखिल-खारिज याचिका समर्पित करने की बाध्यता समाप्त हो जायेगी.

(www.land.bihar.gov.in) इस पोर्टल पर जाकर दाखिल-खारिज की प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं. इस दौरान उनको हर गतिविधि की जानकारी भी इसी पोर्टल पर मिलेगी.

मुख्यमंत्री ने बताया कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा बिहार दाखिल खारिज (संशोधन) अधिनियम, 2017 की धारा- 3 एवं बिहार दाखिल खारिज (संशोधन) नियमावली, 2017 के नियम-3 में निहित प्रावधानों के आलोक में दिनांक- 01.12.2017 से अधिसूचित 45 अंचलों में ऑनलाइन दाखिल खारिज की प्रक्रिया प्रारंभ किये जाने का निर्णय लिया गया है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *