भागलपुर; भागलपुर के हुसैनपुर का है जो वार्ड नम्बर 40 में पड़ता है. आपराधिक घटनाओं में आज एक किल और अपराधियों ने ठोक दी हैं, पिछले कई दिनो से अशांत चल रहे भागलपुर पुलिस महकमे को अपराधियों ने एक और नयी चुनोती दे डाली. प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ भागलपुर के वार्ड ४० के पार्षद जो की हुसैनपुर इलाक़ा पड़ता हैं के घर के सामने बेख़ौफ़ अपराधियों ने बम पटका हैं, बम पटकने से पूरे इलाक़े में हड़कम्प मच गया है. हालाँकि अब तक किसी के हताहत होने की ख़बर नही आयी हैं और पुलिस भी मौक़े पर आ चुकी है.
Total Downloads: 116
पुलिस लगातार इस मामले को निपटने की कोशिश में लगी हुई हैं. हालांकि पुलिस के पास भी अभिबतक कोई पुख्ता जानकारी नही है कि इस घटना को अपराधियो ने क्यो अंजाम दिया, उनकी मंशा क्या है.

हा बाई कयास जरूर लगाएं जा रहे है कि इस घटना को आपसी रंजिश या अपना बड़ता हुआ वर्चस्व को कायम करने के लिए किया गया है. अपराधी चार की संख्या में दो मोटरसायकल ओर सवार होके आये थे. हालांकि बम विस्फोट नहीं हुआ अन्यथा कोई बडी वारदात आज घटित हो जाती. बरहाल समाचार लिखे जानेतक पुलिस छानबीन में जुट गई है,साथ ही वरीय अधिकारी एसएसपी को भी इस घटना की जानकारी दे दी गयी है. बरहाल वार्ड पार्षद के घर अफरा तफ़री मची हुई है.

