पटना : लंबे इंतजार के बाद मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट आया तो छात्रों को विश्वास था कि इसबार का रिजल्ट अच्छा होगा लेकिन आधे के करीब छात्र फिर फेल हो गये. अब आप कॉपी जाँच करवाना चाहते है तो स्क्रूटनी के लिए 26 जून से 6 जुलाई तक आवेदन कर सकते है…स्क्रूटनी का रिजल्ट 30 जुलाई तक जारी होने की उम्मीद है.
Total Downloads: 85
लखीसराय के गोविंद हाई स्कूल से पढ़े प्रेम कुमार बिहार टॉपर बने है. उन्हें 93 प्रतिशत (465) अंक मिला है. वहीं दूसरी टॉपर भव्या कुमारी सिमलतुला विद्यालय से हुई है उन्हें 464 मार्क्स मिला है. थर्ड टॉपर भी सिमलतुला विद्यालय से हर्षिता हुई है. इस बीच बोर्ड ने सभी टॉपरों के लिए पुरस्कारों की घोषणा भी कर दी है. बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया है कि पहले टॉपर को 1 लाख व लैपटॉप, सेकण्ड को 75 हजार, लैपटॉप थर्ड को 50 हजार लैपटॉप तथा चौथे से दसवें स्थान तक के सभी टॉपर को 10-10 हजार के साथ सभी टॉपरों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा. टॉप थ्री को लैपटॉप इसके अलावे ई बुक रीडर दिया जायेगा.

बच्चों के physical verification के लिए बुलाने पर जो खर्च छात्रों के परिजन के द्वारा किए गए उसका भुगतान बीएसईबी करेगा. कुछ छात्रों को फ्लाईट तो कुछ छात्र ट्रेन के माध्यम से बोर्ड पहुंचे थे ऐसे छात्रों को बोर्ड उनका टिकट के साथ अन्य खर्च बोर्ड उठाएगा

