पटना : कई बड़ी घटनाओं और नक्सली वारदातों को अंजाम देने वाले कुख्यात नक्सली छेदी पासवान का बुरा अंत हो गया. अगिआंव बाजार निवासी छेदी पासवान की अप लाइन पर 12369 हावड़ा हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर उस की दर्दनाक मौत हो गई. रेल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया.

बताया जा रहा है कि कुख्यात नक्सली पासवान अपनी पत्नी के इलाज के लिए बक्सर किसी रिश्तेदार के यहां से पैसा लाने हावड़ा हरिद्वार एक्सप्रेस से जा रहा था. इसी क्रम में आरा रेलवे स्टेशन के समीप गेट पर खड़े होने के दौरान ट्रेन से गिर गया. जिसकी वजह से वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

दो दर्जन से ज्यादा नक्सली गतिविधियों के आरोपी छेदी पासवान से पुलिस भी परेशान थी. 2 साल पहले चरपोखरी के कथरी पुल पर सिलेंडर बम प्लांट का मामला हो या फिर 2008 मे निर्माणाधीन आरा-सासाराम रेल लाइन पर जलाए गए JCB का मामला हो. उस समय के तत्कालीन SP उमेश कुमार ने छेदी पासवान को पकड़ने के लिए काफी प्रयास किया था.

करीब दर्जन भर से ज्यादा नक्सली घटनाओं में संलिप्त छेदी पासवान जमानत पर बाहर था. सिर्फ एक केस में रोहतास जिले के कछआ में नक्सली गतिविधियों एवं बम प्लांट करने मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. बम बनाने, बम प्लांट करने में नक्सली छेदी पासवान का जवाब नहीं था. उसे बम प्लांट करने का मास्टरमाइंड माना जाता था

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *