नवगछिया: पूजा के मौके पर निर्वाधित बिजली आपूर्ति को लेकर नवगछिया अनुमंडल के ग्रिड सब स्टेशन नवगछिया में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. नवगछिया एसडीओ डॉक्टर आदित्य प्रकाश ने बताया कि त्यौहार के मौके और निर्वाध बिजली आपूर्ति हो और निर्वाध बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है.

नियंत्रण कक्ष में कक्ष से बिजली आपूर्ति के समय 33 केबी एवम 11 केबी लाइन की मॉनिटरिंग होगी. इसके लिए तीन शिफ्टों में विद्युत विभाग के कनीय अभियंता को प्रतिनयुक्त किया गया है. नियंत्रण कक्ष 28 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक कार्यरत रहेगा.

एसडीओ ने कहा कि विद्युत विभाग से सम्बंधित किसी प्रकार की समस्या होने पर विद्युत कार्यपालक अभियंता सहित सम्बंधित पदाधिकारी को सूचित करें.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *