नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के नोनियांपट्टी निवासी दिनेश शाह के 7 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार को रविवार के सुबह घर में खेलने के दौरान किसी बिजली वाले धातु को छु लिया जिससे कि वह गंभीर रुप से घायल हो गया.
घायल रोहित के परिजनों ने आनन फानन में नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए लाया जहां पर अस्पताल में रोहित का प्राथमिक उपचार करने के बाद भागलपुर मायागंज अस्पताल में रेफर कर दिया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार घायल रोहित का स्थिति देर रात तक ठीक बताया जा रहा है.


