नवगछिया : राजमार्ग पर मकंदपुर चौक के पास सोमवार की सुबह जाम लग जाने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. जाम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का वाहन भी फंस गए थे. उनकी गाड़ी पूर्णिया की ओर से आ रही थी. मकंदपुर चौक पर जाम रहने से जाम में फंस गई. गाड़ी जाम में फंस जाने के बाद उनकी सुरक्षा में साथ चल रहे सुरक्षा कर्मियों द्वारा काफी मसक्कत के बाद उनकी गाड़ी को जाम से निकाला उसके बाद उसकी गाड़ी आगे बढ़ी.
Total Downloads: 388
इसके बाद धीरे धीरे वाहनों के आगे निकलने के बाद समान्य स्तिथि हुई. राजमार्ग पर जाम मकंदपुर चौक पर बन रहे कलभट निर्माण को लेकर लगी थी.

मकंदपुर चौक पर आए दिन कलभट के डायभारशन के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न होती है. जिससे आए दिन लोगो को घोर परेशानी का सामना करना पड़ता है.

