नवगछिया : नवगछिया सन्हौला थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी आयु मंसूर की पुत्री के साथ जबरन घर घुसकर बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है. मंगलवार को पीड़ित नवगछिया एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन के समक्ष न्याय की गुहार लगाने पहुंचे.
Total Downloads: 77
पीड़ित ने डीएसपी मुकुल कुमार रंजन के समक्ष बताया कि 8 जुलाई को तेतरी निवासी मोहम्मद शमशेर के पुत्र मोहम्मद जिगर रात में महेशपुर मेरे घर बेटी को अकेला पाकर जबरन घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार किया है. जब इसका पता लगा तो ग्रामीणों के द्वारा युवक को पकड़कर सन्हौला थाना लाया गया, जहां पुलिस के समक्ष लड़का व उसके परिजनों द्वारा दोनों की शादी कराने की बात तय की गई.

9 जुलाई को मेरी बेटी व मोहम्मद जिगर की शादी करवाई गई. मगर अब जिगर व उसके परिजन मेरी बेटी को अपनाने को तैयार नहीं है. यही नहीं मोहम्मद जिगर के पिता मोहम्मद शमशेर ने उल्टा नवगछिया कोर्ट में अपने बेटे के अपहरण का मामला दर्ज कराते हुए हम लोगों को आरोपी बना दिया है. इसी को लेकर भागलपुर महिला थाना में मोहम्मद जिगर मोहम्मद शमशेर के विरुद्ध बलात्कार का मामला दर्ज करवाया गया है.

