IMG_20160807_41579

नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण शनिवार को को अपर क्षेत्रिय उपनिदेशक डा ओम प्रकाश प्रसाद ने किया. इस क्रम में उन्होंने कहा कि ब्लड स्टॉरेज यूनिट की जांच करने के लिए आए हुए हैं. अस्पताल का ब्लड स्टॉरेज यूनिट का भवन जर्जर है. इस संबंध में विभाग के कार्यपालक अभियंता को भवन की जांच करने का निर्देश दिया गया है. रविवार को स्कूटिव इंजीनियर अस्पताल पहुंच कर भवन की स्थिति की जांच करेंगे. फिर भवन के मरम्मति का कार्य होने के बाद ब्लड स्टॉरेज यूनिट को चालू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अस्पताल में एनएसथेसिया के चिकित्सक नहीं है. ड्रेसर व अन्य कर्मी भी नहीं हैं. इस कारण अस्पताल में सिजेरियन प्रसव सेवा चालू होने में विलंब लग सकता है. अस्पताल में एनएसथेसिया के चिकित्सक की नियुक्ति के बाद सिजेरियन प्रसव सेवा चालू होगी.उन्होंने कहा  कि अस्पतान के न्यू बॉर्न बेबी केयर सेंटर की सेवा भी जल्द चालू किया जायेगा. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के सभी पंजी की जांच की. लेबर रुमए जेनरल वार्ड महिला वार्ड का भी उन्होंने निरीक्षण किया.  उन्होंने अस्पताल के उपाधीक्ष डा वी पी राय से अस्पताल में पद स्थापित चिकित्सक के आवास की जानकारी ली. आरपीएम ने कहा कि जो चिकित्सक अस्पताल में नही रहते है उन चिकित्सकों के संबंध में रिपोर्ट करें उनका हाउस रेंट काटा जाएगा. निरीक्षण के दौरान आरपीएम अरुण प्रकाशए अस्पताल उपाधीक्षक डा वी पी राय, डा अंजु तुरियार, डा एम पोद्दार अदि अन्य कर्मी भी मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *