प्रतिनिधि.गोपालपुर : हाल -बेहाल है इस्माईलपुर प्रखंड में शिक्षा का .शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के नाम पर बीडीओ इस्माइलपुर व डीईओ भागलपुर आमने सामने हैं.

क्या है मामला-

इस्माईलपुर की बीडीओ सह सदस्य सचिव प्रखंड शिक्षक नियोजन इकाई श्वेता ऩे पत्रांक 33 दिनांक 28 जनवरी 2017 के द्वारा नौ प्रखंड शिक्षक व शिक्षिकाओं का समायोजन विभिन्न विद्यालयों में किया. अधिकांश समायोजन से प्रभावित शिक्षक व शिक्षिकाओं द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखित आवेदन 10अप्रैल 2017 को देकर समायोजन को नियम विरुद्ध बता कर समायोजन को रद्द करने की गुहार लगाई.डीईओ ने उक्त समायोजन को नियम विरुद्ध पाकर पत्रांक 1239 दिनांक 17मई 2017 के द्वारा क्रियान्वयन पर रोक लगा दिया तथा शिक्षकों के बंद वेतन को भुगतान करने का निर्देश बीईओ को दिया.

लेकिन डीईओ के उक्त आदेश को न मानते हुए बीडीओ इस्माईलपुर ने अपने आदेश की अवहेलना मानते हुए पुनः अपने पत्रांक 402दिनांक 10 अक्टूबर 2017 द्वारा सामंजन आदेश से प्रभावित शिक्षकों को चेतावनी देतर अविलंब सामंजित विद्यालय में योगदान करने का निर्देश दिया. परन्तु उक्त शिक्षकों ने बीडीओ के आदेश का अनुपालन नहीं किया. फलस्वरूप बीडीओ इस्माईलपुर ने पत्रांक 28दिनांक 27.01.18 के द्वारा मध्य विद्यालय जयमंगल टोला की चार शिक्षिकाओं भारती कुमारी,कुमारी पुष्पा,कुमारी अंजूबाला,पुनीता कुमारी व मध्य विद्यालय गनोरचक बासा के शिक्षक सुनील कुमार जायसवाल को निलंबित कर दिया.

शिक्षकों के निलंबन को दुर्भावना से ग्रसित मानते हुए भागलपुर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के नेताओं ने आयुक्त ,डीएम , डीडीसी ,डीईओ व जिला परिषद के अध्यक्ष टुनटुन साह को लिखित आवेदन देकर शिक्षकों को अविलंब निलंबन मुक्त करने की माँग की. डीईओ फूलबाबू चौधरी ने ततकाल प्रभाव से सभी पाँचो शिक्षक -शिक्षिकाओं को निलंबन मुक्त करते हुए बीडीओ इस्माईलपुर को भविष्य में अनुमोदन प्राप्त कर समायोजन करने को कहा.

प्राथमिक शिक्षक संघ भागलपुर के प्रधान सचिव राणा झा व उप प्रधान सचिव युगेश कुमार ने कहा कि इस्माईलपुर व गोपालपुर बीडीओ द्वारा नियम के विरुद्ध शिक्षकों का समायोजन किया गया था.बीडीओ इस्माईलपुर ने इसे अपनी प्रतिष्ठा से जोडकर पाँच शिक्षकों को निलंबित कर दिया.जिसे संघ के सदस्यों ने निरस्त करवा दिया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil