पटना : बिहार पटना के दिल कहें जाने वाले गाँधी मैदान के पूर्व और उद्योग भवन के बगल में किताबों का ख़जाना उपलब्ध है. यहाँ लगभग किताब विक्रेताओं के 25 से ज्यादा स्टाल है.
Total Downloads: 386
जिसमे कक्षा 1 से 10 तक के बिहार बोर्ड, CBSE, NCERT के सभी किताब बाजार मूल्य से बहुत कम दामों पर मिलते हैं. इनके साथ यहाँ ड्राइंग और पेंटिंग की भी किताबें उपलब्ध हैं. आधिकांश किताबें 50 से 60 % डिस्काउंट पर बिकती है. इसके साथ यहाँ 11’th और 12’th के साथ-साथ इंजिनयरिंग, मेडिकल, CLAT, SSC, बीपीएससी, यूपीएससी तथा सभी प्रतियोगिता परीक्षा की पुस्तकें बाजार मुल्य से बहुत कम दामों पर उपलब्ध है.

परिसर में स्टाल लगाने वाले अब्दुल, दयानंद तथा बल्लू जी ने बताया की वे लोग लगभग 35-40 वर्षो से यहाँ किताब का स्टाल लगाते हैं. 2008 से पहले उनलोगों को स्टाल लगाने में बहुत परेशानी होती थी. लेकिन हमलोग एहसानमंद हैं पटना के तत्कालीन IAS अधिकारी श्री के.के पाठक जी का जिन्होंने इस परिसर में स्टाल आवंटित कराया.
जिससे हमलोगों को स्टाल लगानी आसानी हुआ, साथ ही स्थानीय पुस्तक विक्रेता ने शिकायत की उन्हें सिर्फ 5/5 साइज़ के छोटे काउंटर से 4051 रूपया सरकारी शुल्क लिया जाता जो उनलोगों के लिए बहुत अधिक है. यहाँ रोज हजारों संख्या में छात्र-छात्राएं आतें हैं किताब की खरीददारी करने, सरकारी तंत्र को ध्यान देना चाहए यहाँ गंदगी का अम्बार लगा हुआ है, पीने का साफ़ पानी और शौचालय की व्यवस्था भी नदारत है.

