बिहपुर : प्रखंड के बिजली मिस्त्री मोहम्मद अफसार की शुक्रवार को करंट लगने से मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को 14 नंबर सड़क पर रखकर बिहपुर के टॉवर चौक के समीप जाम कर दिया। लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे।

साथ ही दोषी बिजली कर्मी पर कार्रवाई करने की मांग भी कर रहे थे। जाम की सूचना पर बिहपुर के पूर्व विधायक ई. शैलेंद्र पहुंचे। थानाध्यक्ष रामविचार सिंह दल-बल के साथ पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। लोगों का आरोप था कि बिजली मिस्त्री ने ग्रिड से लाइन कटवाकर काम रहा था

फिर भी बिना सूचना के लाइन कैसे चालू कर दिया गया। इस लापरवाही के कारण बिजली मिस्त्री मोहम्मद अफसार की मौत हो गई। घटना के कारण पूरे प्रखंड में शाम पांच बजे से ही बिजली गुल है। वहीं इस बारे में जेई निशांत कुमार को फोन करने पर उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया। इधर, हंगामे के भय से बिहपुर विद्युत उपकेंद्र के कर्मी ग्रिड में ताला लगाकर फरार हो गया। वहीं, समाचार भेजे जाने तक ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *