नवगछिया : पं अजीत पाण्डेय का एक अध्ययन, एवम विश्लेषण आपके सामने प्रस्तुत है ,सैकड़ो वर्षो में सम्भवतः कभी आता है इतना शुभ नवरात्र! मैं बहुत वर्षो से कल्पना करता था की क्या इस प्रकार के योग से युक्त भी नवरात्र कभी आएगा,लेकिन इस वर्ष वैसा ही अद्भुत नवरात्र आ रहा है।
Total Downloads: 72

भगवती की कृपा सम्पूर्ण रूप से इस बार भारत वर्ष ही नही अपितु समस्त संसार में शुभता आएगी, दानवता पर मानवता की विजय होगी। हर तरफ सुख ,मंगल,और कल्याण मय वातावरण बनेगा। इसी नवरात्र के आगमन का फल है यूपी का चुनाव परिणाम। धार्मिक और मानवता के लिए कल्याणकारी सरकारें बनेगी। सज्जन मानवता के दुखदायी महिषासुरो का अंत होगा और साधू सज्जनो की प्रतिष्ठा की पुनः स्थापना होगी। सर्वोच्च शुभ नवरात्र होने का मात्र एक ही विकल्प है की नवरात्र बुद्धवार से शुरू हो और बुद्धवार को हो पूरा हो।

जानिए माता का आगमन
इस बार बुद्धवार को नवरात्र शुरू होने के कारण देवी का आगमन नौका ,पर हो रहा है जिसका फल ‘सर्वसिद्धि और कल्याण है। देवी का प्रस्थान 5 अप्रैल बुद्धवार को मानवकन्धे पर हो रहा है जिसका फल :लोकमंगल और अतिसुख है। इस नवरात्र पर व्यक्तिगत या समष्टिगत कल्याण के लिए किया जाने वाला अनुष्ठान सफल एवम् कल्याणकारी रहेगा।
