नवगछिया : दयानंद बाबा, नवरात्रि साल में दो बार आती है पहली चैत्र नवरात्रि और दूसरी शारदीय नवरात्र। इसके अलावा गुप्त नवरात्रि पर भी लोग मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते हैं। चैत्र नवरात्र से नववर्ष के पंचांग की गणना शुरू होती है। नवरात्रि के नौ दिन मां के अलग-अलग स्वरुप की पूजा की जाती है। इस बार नवरात्रि 18 मार्च से शुरू हो रहे हैं। नवरात्र के पहले दिन घटस्थापना की जाती है।

इसके बाद नवरात्र के नौ दिन मां के लिए उपवास रखा जाता है। दसवें दिन कन्या पूजन के पश्चात उपवास खोला जाता है। आषाढ़ और माघ मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाले नवरात्रि गुप्त नवरात्रि कहलाते हैं।

लेकिन इस बार नवरात्र 8 दिन की होगी। 18 मार्च से शुरू होने वाले नवरात्रि 25 मार्च तक चलेंगे। 25 मार्च को अष्टमी और नवमी तिथि एक ही दिन हो रही है। दरअसल प्रतिपदा तिथि 17 मार्च को शाम से लग ही है इसलिए 18 मार्च से ही नवरात्रि के कलश स्थापना होगी

घट स्थापना शुभ मुहूर्त
इस बार यानि चैत्र नवरात्रि 2018 को घट स्थापना का शुभ मुहूर्त 18 मार्च सुबह 6 बजकर 31 मिनट से लेकर 7 बजकर 46 मिनट तक है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *