ढोलबज्जा: नवगछिया के कोसी पार, खैरपुर कदवा पंचायत अंतर्गत परासपुर (गुरुथान) कदवा निवासी उमेश मंडल के पुत्र भूखा कुमार (16) बीते बुधवार के दिन से लापता हैं. परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी कहीं से अता-पता नहीं चल पा रहे हैं. जिससे परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं.

लापता किशोर लोअर पेंट के ऊपर हरे रंग की लूंगी व लाल राउंडनेक के ऊपर लाल-सफेद चेक वाला शर्ट पहने हुए, 4:00 बजे अहले सुबह घर से बाहर शौच के लिए निकला था. जो अब-तक वापस लौटकर नहीं आया. वह श्यामले वर्ण के हैं.

लापता किशोर भूखा का मानसिक संतुलन थोड़ा बिगड़ा हुआ है. पूछे जाने पर अपना व माता-पिता के नाम और पता भी बता देते हैं. परिजनों ने मोबाइल नंबर- 9934481475 जारी करते हुए कहा- पहुंचाने वाले को उचित इनाम दिया जायेगा.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *