एनटीपीसी की सुरक्षा में लगे सीआईएसएफ के जवान ने सोमवार संध्या परियोजना में स्क्रेप केबूल की चोरी करते रंगेहाथ दो चोर को पकड़कर एनटीपीसी थाने के सौंप दिया। सीआईएसएफ जवान आशुतोष कुमार ने नारायणपुर गांव के महेश कुमार मुनी (19) तथा अमित कुमार सिंह (18) के खिलाफ चोरी की नियत से संयंत्र में प्रवेश करने और चोरी करने का कांड अंकित कराया।

प्राथमिकी में उल्लेख किया गया है कि निगरानी संख्या 10 पर आरक्षी जीडी मुक्ति राम ने देखा की दो चोर दिवाल पर चड़ रहे है।जिसकी सुचना नियंत्रण कक्ष को दिया । क्यूआरटी आसूचना बल सदस्यों के द्वारा चारो तरफ से घेरा बंदी किया गया।

महेश कुमार मुनी तथा अमित कुमार सिंह को रंगे हाथ खदेड़ कर पकड़ लिया। दोनो संयंत्र में चोरी करने के नियत से निगरानी चौकी 10 पौण्ड एरिया से प्रवेश कर स्क्रैप केबूल निकाल रहा था। जिसे सीसी फुटेज द्वारा देखा गया। तथा बिना किसी बिलंब के आरक्षी जीडी आसुतोष कुमार और अरविन्द कुमार राय ने दोनों को भागते हुए पकड़ा।

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *