खरीक : खरीक प्रखंड के खरीक बाजार निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक बुजुर्ग कमलेश्वरी प्रसाद शर्मा शुक्रवार से लापता हो गया है. परिजनों ने खोजबीन किया लेकिन कहीं भी सेवानिवृत्त शिक्षक का कुछ पता नहीं चल सका है. लापता होने की घटना से परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं. मालूम हो कि सेवानिवृत्त शिक्षक शनिवार को दिन के करीब 11:00 बजे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल जाने की बात बोल कर निकले थे. शनिवार की शाम तक वे लौटकर वापस घर नहीं पहुंचे.परिजनों में किसी बड़ी अनहोनी की शंका होने लगी है.

परिजनों को पता चला है कि किसी जान पहचान के लोग ने उसे शनिवार को मोटर साईकिल से मायागंज छोड़ दिया. उसी दिन 3 बजे अपराह्न से खोजना प्रारम्भ किया. खोजने के क्रम मोटरसाइकिल बाले शख्श से बात हुई तो उन्होंने बताया कि हम तो आपके पिताजी को मायागंज पहुचा दिए थे. लेकिन अभी तक बुजुर्ग शिक्षक का कोई पता नहीं लग सका है. परिजनों ने पूरी रात तक खोजबीन किया.

बुजुर्ग शिक्षक खुद ज्यादा चल फिर भी नही पाते. कहा जय तो मेरे मित्र के पिताजी है. सेवानिवृत्त शिक्षक के परिजनों ने इस संदर्भ में लोगों से अपील किया है कि यदि किसी सज्जन को कमलेश्वरी प्रसाद शर्मा बुजुर्ग सेवानिवृत्त शिक्षक का पता चले तो इसकी सूचना मोबाइल नंबर 9709362434 और खरीक थाना अध्यक्ष को दी जाए. परिजनों को लापता शिक्षक के अपहृत होने की आशंका हो रही है प्रबल हो गई है. इस संदर्भ में लापता शिक्षक के पुत्र सुमन कुमार शर्मा ने खरीक थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *