छोटे व अपराधी लेने लगे छोटवा के नाम का सहारा
पुलिस छोटवा तक पहुंचने में असमर्थ
छोटवा के नाम से नवगछिया में रंगदारी व अन्य घटना में नाम जोड़ा जा रहा
नवगछिया में ही छिपा बैठा है छोटवा

images35

नवगछिया: नवगछिया में अपने नाम को अपराध जगत में कम समय में व छोटी उम्र में छोटवा का क्रेज इतना बढ़ गया है कि, अब छोटभैया अपराधी छोटू छोटुआ के नाम का सहारा लेने लगा है. चाहे वह चोरी हो, धमकी हो या लूट इन तमाम मामलों में छोटू का नाम सबसे पहले लिया जाता है. उसके बाद किसी और का नाम पुलिस को पता चलता है. सबसे पहले छोटुआ को ही नाम नामजद किया जाता है. छोटवा अभी के समय में कम उम्र में बहुत जल्दी से अपराध की दुनिया में कदम रखा है. जिसके बाद उसका क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. जिससे नवगछिया में हर अपराधी छोटे-बड़े से छुडवा के नाम से जोड़ने में लगा है. यही नहीं अब तो बाजार व व्यवसाइयों में यह भय भी बन गया है कि कहीं उनसे भी रंगदारी का नाम मांग कर बैठे. ऐसे में पुलिस छोटवा को पकड़ पाने से असमर्थ दिख रही है. हर बार पुलिस के नाक के नीचे फरार हो जाता है और पुलिस हाथ पर हाथ रख कर तमाशा देखती रह जाती है. इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि पुलिस छोटवा को गिरफ्तार करना ही नहीं चाहती है. इसका एक ही कारण यह भी हो सकता है कि पुलिस छोटवा को बाहर इसलिए रखना चाहती है क्योंकि पुलिस चाहती है कि अपराध आपस में लड़कर खुद खत्म हो जाए. यह फायदा उन्हें भी मिलेगा. इस कारण छोटवा को पकड़ने की कार्यवाही ही दिखाई जाती है. क्योंकि पुलिस छोटवा की तलाश में महाराष्ट्र चंडीगढ़ मधेपुरा सहित कई राज्यों का चक्कर लगा चुकी है. और उसे खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा है. जबकि छोटू का पुलिस के नाक के नीचे नवगछिया में ही छिप कर बैठा है. और पुलिस खोज करने की खानापूर्ति कर रही है. इस का परिणाम यह है कि, अब नवगछिया पुलिस के लिए छोटवा सिरदर्द बन गया है. छोटवा के खुलेआम बाहर घूमने से नवगछिया में एक बार फिर बड़ी घटना होने की आशंका बढ़ गई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *