गोपालपुर : गोपालपुर थाना क्षेत्र का लतरा गाँव इन दिनों काफी चर्चा में है.घात -प्रतिघात व वर्चस्व की जंग में यहाँ कभी भी खूनी संघर्ष छिड सकता है .जिस कारण लतरा के ग्रामीण काफी डरे व सहमे हुए हैं .भागलपुर केन्द्रीय कारा में बंद में कुख्यात अपराधी छुटवा व पूर्व प्रमुख पुत्र के बीच अदावत के कारण कई लाशें गिर चुकी हैं .
Total Downloads: 115
पूर्व में जहाँ छोटुवा के बडे भाइयों की हत्या का आरोप पूर्व प्रमुख के पुत्र डबलू यादव पर लगा तो पढाई छोड कर अपराध की दुनियाँ में छेटुवा ने कदम रख कर सशस्त्र अंगरक्षों के साये में रह रहे पूर्व प्रमुख पुत्र डबलू यादव को दिन दहाडे प्रखंड मुख्यालय में घुसकर हत्या कर अपने भाइयों की हत्या का बदला लिया. पूर्व प्रमुख के छोटे पुत्र टिंकू यादव पर भी दो-तीन वर्ष पूर्व पचगछिया कब्रगाह के निकट छोटुवा ने अपने सहयोगियों के साथ सरेशाम फायरिंग कर दिया था. हालाँकि टिंकू यादव बाल -बाल बच गया था.

दो -तीन पूर्व भी दो पक्षों द्वारा दिन दहाडे फायरिंग किये जाने से लतरा में अफरा -तफरी मच गई थी. परन्तु बीती रात को लतरा में किसी तरह की फायरिंग होने की बात ग्रामीणों द्वारा नहीं बताई जा रही है. अनुमान लगाया जा रहा है कि कटिहार में डकैती के बाद पुलिस मुठभेड में रोशन को गोली लगी है. डकैती मामले से ध्यान हटाने के लिये अपने पुराने प्रतिद्वंदी को आरोपित किया जा रहा है. हालाँकि पुलिस की जाँच के बाद ही कुछ कहना समीचीन होगा.

