भागलपुर : बुधवार को विक्रमशिला पुल से आत्महत्या करने पहुंचे प्रेमी और प्रेमिका को ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों एक साथ पुल से छलांग लगाने ही वाले थे कि पुलिस ने देख लिया और गंगा नदी में कूदने से बचा लिया।
Total Downloads: 115
प्रेमी और प्रेमिका से आत्महत्या की वजह जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। दोनों पड़ोसी हैं, सालों से एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं। लेकिन परेशानी ये है कि प्रेमिका की एक बड़ी बहन है जो शादी के खिलाफ है और ना खुद की शादी करती है और ना ही बहन की शादी करने को राजी है।
ना तो प्रेमी के माता-पिता हैं और ना ही प्रेमिका के ही माता-पिता हैं। प्रेमिका अपनी बड़ी बहन के साथ रहती है और बहन नहीं चाहती कि वह शादी करे, इसीलिए दोनों परेशान थे और दोनों ने आत्महत्या कर जान देने का सोचा ।

दोनों को टीओपी पुलिस ने बरारी पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर राम एकबाल प्रसाद यादव ने दोनों का आधार कार्ड मंगवाया और उससे दोनों की उम्र की जांच की। लड़की की उम्र 22 साल लड़के की उम्र 20 साल निकली। इसके बाद इंस्पेक्टर ने दोनों का निकाह करवा देने की सलाह दी।

