नवगछिया : इस्माइलपुर महादेवपुर घाट स्थित एक बांध को अभी तक प्रशासनिक पदाधिकारियों और जल संसाधन विभाग द्वारा बंधा नहीं गया है. लोगों का कहना है कि इस बांध के खुला रहने से समय से पहले ही इस्माइलपुर प्रखंड के कई गांव जलमग्न हो जाएंगे. अगर बांध को बांध दिया गया तो कई दिनों तक लोग बाढ़ से बच सकते हैं.
Total Downloads: 400
इस बाबत इस्माइलपुर प्रखंड के जेडीयू अध्यक्ष गुलशन कुमार का कहना है कि पिछले दिनों इस्माइलपुर प्रखंड में हुई अनुश्रवण समिति की बैठक में भी उन्होंने इस मामले को उठाया था लेकिन इस मामले में किसी तरह की सुनवाई नहीं हुई. नवगछिया अनुमंडल में आयोजित बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक में किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पारसनाथ साहू ने भी इस मामले को प्रमुखता से उठाया था.

बांध को बांधने के लिए इस्माइलपुर जदयू प्रखंड अध्यक्ष गुलशन कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर आदित्य प्रकाश को लिखित आवेदन दिया है. साथ में बांध खुला रहने से आए दिन आने वाली विभीषिका से भी पदाधिकारी को अवगत कराया है. जानकारी मिली है कि नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी ने सकारात्मक आश्वासन दिया है.

