
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 295
नवगछिया : नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में नए कंप्यूटर लैब का उद्धघाटन आज निर्देशक राम कुमार साहू द्वारा किया गया. मौके पर प्राचार्या दीप्ती दत्ता ने बताया की सभी कंप्यूटर लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाले है. सभी कंप्यूटर में I-7 प्रोसेसर लगे है. जिससे बच्चों को नवीनतम जानकारी मिलती रहेगी और कई विशिष्ठ जानकारी के साथ कंप्यूटर पर कार्य किया जा सकेगा. मौके पर विद्यालय के उप. प्राचार्य जरीन बहाव, शिक्षक सुरेश सिंह, संजीव झा, शंभु नाथ झा, रामबहादुर कुमार, पंकज कुमार, रतन गुप्ता, भारतेंदु झा, नंदू सिंह सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
