मारपीट की घटना के नही की गई थी प्राथमिकी
Total Downloads: 378
नवगछिया कोर्ट ने पूछा स्पष्टीकरण
नवगछिया प्रतिनिधि : खरीक थाना क्षेत्र के अंभो निवासी अरूण कुमार सिह ने न्यायालय में मारपीट करने का मामला दर्ज किया है.

अपने आवेदन में पीडित ने गांव के ही शैलेन्द्र सिह, सुनील सिह, दीवाना सिह, मनजीत सिह,मुन्ना सिह सभी ने घर घुस कर पत्नी के साथ मारपीट कर बलात्कार करने का प्रयास करने और विरोध करने पर किसी तरह इज्जत बची. जिसके बाद सभी ने मिल कर उसकी पीटाई कर दी और उसे मरा समझ कर छोड कर फरार हो गये. जिसके बाद पीडितो को खरीक थाना लाया गया. जहा पुलिस ने उपचार हेतु अस्पताल भेजा. इलाज के बाद जब वापस आया तो थाना जाने पर पता चला की मेरी प्राथमिकी दर्ज नही हुई है. जब प्राथमिकी दर्ज करने को कहा तो डाट फटकार कर भगा दिया. इसको लेकर कोर्ट में नालसी दर्ज करवाया गया था. बुधवार को एसीजेएम टू संतोष कुमार की अदालत ने खरीक थाना प्रभारी जयप्रकाश सिह से स्पष्टीकरण पूछा है कि किस परिस्थिती में पीडिता को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुचाने पर भी मामला दर्ज क्यू नही किया गया.

