नवगछिया : नवगछिया रेलवे रैक पॉइंट पर काम कर रहे मजदुर रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी भूखों यादव के 20 वर्षिय पुत्र प्रिंस कुमार करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
घटना बुधवार दिन के करीब 2 बजे की जब मजदुर रैक पॉइंट पर ट्रक के ऊपर चढ़ कर खाद उतार रहा था तभी रेलवे विद्युत तार का जोरदार झटका लग गया.

मौके पर काम कर रहे अन्य मजदुर द्वारा घयल को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लाया गया.
अनुमंडल अस्पताल में घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए घायल का प्राथमिक उपचार के बाद भगलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

