नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के सिंहपुर पश्चिम पंचायत के गनौल निवासी मजदूर मिथुन सहनी के एसबीआई के खाता संख्या 33388604462 से अलग अलग तिथि में एक लाख बत्तीस हजार रुपये साईबर क्राईम के माध्यम से निकासी करने से परिजन सदमें में है. मजदूर मिथुन ने भवानीपुर ओपी में दिए आवेदन में बताया है कि मधुरापुर बाजार के एक सीएसपी से आधार कार्ड देकर दस हजार रुपये की निकासी की थी.

मजदुर के खाते से उड़ाये एक लाख बत्तीस हजार

जब मधुरापुर बाजार स्थित स्टेट बैंक शाखा सिंहपुर मधुरापुर निकासी करने गए तो बैलैंस मात्र दौ सौ एक्यावन रुपये तैंतीस पैसा बताया गया.बैंक के शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार से मिलकर जब खाते का स्टेटस निकाला गया तो बताया गया कि आठ मई से दस मई के बीच विभिन्न जगहों से एक लाख बत्तीस हजार रुपये की निकासी की गई है.

जो नालंदा व पटना की शाखा का है.जो राशि बिक्रम कुमार के खाते में ट्रासफर किया गया है.पीड़ित मिथुन ने बताया कि एक एक पाई रुपया मजदुरी में पत्थर तोड़कर इकट्ठा कर बैंक खाते में जमा किया था. बैंक खाते से साईबर क्राईम द्वारा बड़ी रकम सुनते ही बृद्ध पिता बंगाली सहनी की हालत बिगड़ गई है. जिसे बेगूसराय के प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मामले को लेकर एसबीआई सिंहपुर मधुरापुर शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जाँच में आई थी.अगर इमानदारी से पुलिस काम करे तो पुलिसिया जाँच के दौरान सब कुछ सामने आ जाएँगे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *