नारायणपुर : कटिहार बरौनी रेलखंड के नारायणपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी समपार पर लगभग 12 बजे गिरे समपार से बाईक निकालकर गुजरने के दौरान बिहपुर से महेशखुॅट जा रही 15646 अप दादर एक्सप्रेस के चपेट में आने से बाल बाल बचा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौजमाबाद निवासी तारकेश्वर चौधरी के पुत्र अभिनव कुमार उर्फ गुडलक लोगों के चिल्लाने पर बीच पटरी पर बाईक छोड़ भाग गया.

जिससे बाईक ट्रेन में फस गया तीन से चार किलोमीटर बढने पर रेल चालक ने गाड़ी रोक दी. ट्रेन में तैनात जीआरपी जवान ने बाईक को ट्रेन में लादकर लेते गए जिसे महेशखुॅट जीआरपी थाना में रखा गया. भागने के दौरान युवक भी चोटिल हो गया जिसे प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *