नवगछिया: महादलित परिवार नरसंहार की अनसुलझी कहानी में आसपास के महादलित परिवार के संलिप्त होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस भी इस बिंदू पर अनुसंधान कर रही है। इतनी बड़ी घटना के बाद आस पास के लोग संदेह के घेरे में है। तीन की लोगों की तेज धारदार हथियार से काट काट कर एवं लकड़ी से आंख फोड़ने में अपराधियों को कम से कम एक घंटे तो जरूर लगा होगा। घटना स्थल को देखने से लगता है कि मृतक कनकी राम एवं अपराधियों के बीच हाथापाई भी हुई थी।

कनकी राम की जिस स्थान पर लाश पड़ी थी वह घर के आंगन के बीच चूल्हे के पास खून से लतपत पड़ी हुई थी। जबकि कनकी राम घर के आंगन के पश्चिम दक्षिण ओर झोपड़ी नुमा मचान पर सोया हुआ था। जबकि उसकी लाश सोने वाले स्थान से सात आठ फीट की दूरी पर थी। हालांकि खून के छीटे मचान के पास भी थे लेकिन लाश जहां पड़ी थी वहां पर काफी खून बहा था।इससे साफ जाहिर हो रहा कि हत्यारे ने पहले मचान पर कनकी राम पर हमला किया। इसके बाद वह अपना बचाव करते हुए अपराधियों का विरोध कर वहां से भगा लेकिन अपराधी उसे पुनः आंगन में ही दबोचा ओर धारदार हथियार से लगातार प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

वहीं इसी क्रम में अपराधियों ने कनकी के साथ सोए उसके छोटे पुत्र छोटू कुमार को काट कर घायल किया। इसके बाद अपराधियों ने घर मे सोई मा बेटी को काटा। जबकि जिस समय लाश देखा गया उस समय घर के एक कमरे में मां और बेटी निर्वस्त्र अवस्था मे पड़ी थी। जिससे यह भी स्पष्ट हो रहा है कि अपराधियों ने दोंनो के साथ दुष्कर्म भी किया है। इन जघन्य घटना को अंजाम देने में अपराधियों को करीब एक से ढेड़ घंटे लगे होंगे। इस हत्या के बाद चीखने चिल्लाने की आवाज भी हुई होगी।लेकिन घटना के बाद मुहल्ले व आसपास के लोगो के एक ही रट की उन्हें घटना की जानकारी सुबह मिली और रात में हम लोग सोए हुए थे।रात में हमलोग ने कोइ आवज नही सुनी और न ही किसी को आते जाते देखा। कई सवालों को जन्म देता है। घनी आबादी के बीच इतनी बड़ी घटना का होना और पूरे मोहल्ले क के लोगों को कोइ जानकरी नहीं होना पूरी तरह से संदेहास्पद बना हुआ है।

– मृतक कनकी घर जाने के है तीन रास्ते

मृतक कनकी राम का घर मुहल्ले के सबसे लास्ट का घर है। घर चारो ओर से खुला हुआ है। तीन तरफ से कनकी का घर पहुचा जा सकता है। जिसमे दो सार्वजनिक रास्ता है जो मुहल्ले से होकर मुख्य सड़क।पर जाता है। जबकि पूरब की ओर खेत होते हुए बांस बिट्टा से होकर भी कनकी के घर आसानी से पहुचा जा सकता है। बताया जाता है कि अपराधी बांस बिट्टा से होकर आए थे। जांच के दौरान पुलिस को उधार आने जाने वाले पद चिन्ह भी मिले हैं।

– घटना स्थल पर कुछ ऐसी पड़ी थी लाशें ओर शव

मृतक के घर की लंबाई चौड़ाई लगभग बीस वर्ग फीट में है। जिसमे एक कमरे व छोटा बरामदा का चादरा डाला हुआ घर है। घर के सामने दक्षिण आंगन में चूल्हा है। घर से सटे पूरब में मचान है जिसके उपर पत्ते की छतरी डाली हुई है। मृतक कनकी राम एवं उसका पुत्र छोटू मचान पर सोता था। मृतक मीना देवी एवं उसकी गंभीर रूप से घायल छोटी पुत्री बिंदु घर के कमरे में सोती थी। मृतक मीना देवी घर के दरवाजे के सामने जमीन पर बिछवन डाल कर सोती थी जबकि घर के चौकी पर उसकी पुत्री बिंदु सोती थी। घर के कमरे में दरवाजा नहीं है।

मृतक छोटू गंभीर रूप से घायल अवस्था मे मचान के पास नीचे चुकुमुकु बैठा था।आंगन में चूल्हे के पास कनकी राम के खून से लतप लाश पड़ी थी। घर मे एक कमरे में नीचे बिछाये गए बिछावन पर मीना देवी की लाश पड़ी थी और एवं चौकी पर बिंदु गंभीर रूप से घायल पड़ी थी। कमरे में बिंदु एवं उसकी मां मीन देवी भी नग्न अवस्था में थी। बिछवन पर खून से लतपत था दिवालो पर खून के छीटे थे। कमरे के अंदर चौकी के निचे खाना बिखरे पड़े थे। आंगन में चूल्हे के पास बाल्टी में जिंदा मछली थी। बगल में बैठी और खाना बनाने वाला बर्तन रखा हुआ था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *