
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 49
मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 11वें दिन 13.45 करोड़ के कारोबार के साथ दंगल का कारोबार 284.69 करोड़ तक पंहुच गया। इसी सप्ताह में फिल्म 300 करोड़ की कमाई वाले क्लब में दाखिल हो जाएगी। ऐसा हुआ, तो आमिर खान की धूम-3 और पीके के बाद ये तीसरी फिल्म होगी, जो 300 करोड़ के क्लब में जाएगी। फिल्मी कारोबार के जानकारों का कहना है कि नए साल में किसी नई फिल्म के रिलीज न होने का फायदा दंगल को मिला है। हालांकि फिल्म के कारोबार की गति अब धीमी पड़ गई है। जानकारों की राय में, फिल्म का फाइनल कारोबार 320 करोड़ के आसपास तक रहेगा। 13 जनवरी को ओके जानू के रिलीज होने के बाद दंगल का सफर ठहर जाएगा।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
