21 अप्रैल को सिनेमाघरों में आ रही है ”दरोगा बबुनी”
Total Downloads: 84
भोजपुरी फिल्म दारोगा बबुनी 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में आएगी. लेकिन फिल्म के हीरो शाश्वत अभी से चर्चा में आ गए हैं. कॉलेज के दिनों से ही अपने अभिनय की शुरुआत करने वाले शाश्वत को उन दिनों से इमरान हाशमी के नाम से पुकारा जाता है.


फिल्म चलताऊ लीक से हट कर एक नारी के संघर्ष पर केंद्रित है. दारोगा बबुनी अंजनेय फिल्म्स प्रोडक्शंस ( ओ पी सी ) प्रा. लि. के बैनर तले बनी निर्माता डा. आर. पी. सिंह की भोजपुरी फिल्म “दरोगा बबुनी” से रजत पट पर पदार्पण करने जा रहे शाश्वत स्कूल – कालेज में ही मंच पर एक अभिनेता के रूप में लोकप्रिय हो गये थे। इस फिल्म से उनकी पूरी प्रतिभा निखरकर सामने आयेगी। यह एक अनौखी प्रेम कहानी है, जिसमें हीरो है गाँव का एक होनहार युवक और हीरोईन है दरोगा। दरोगा की भूमिका में हैं ऋतु सिंह। साथ में हैं समर्थ चतुर्वेदी, जे. पी. सिंह, भानु पांडेय और आईटम क्वीन सीमा सिंह। डा. आर. पी. सिंह द्वारा लिखित इस प्रेम कहानी में उन्हीं के लिखे आठ खूबसूरत गीत हैं, जिसका कर्णप्रिय संगीत शिव निगम ने तैयार किया है। नृत्य निर्देशन कानू मुखर्जी का और छायांकन रवि चंद्रन का है। इस मनोरंजक संगीतमय फिल्म के कपतान अर्थात् निर्देशक हैं राजेश खैंची।
