फेसबुक पर चैटिंग करते-करते एक लड़के को लड़की से प्यार हुआ, बात करने के बाद प्यार परवान चढ़ा, फिर घर से भागकर दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद दोनों ने जी भरकर एक दूसरे को देखा भी नहीं था कि प्यार की दुश्मन बनकर पुलिस आई और दोनों को थाने ले गई।
Total Downloads: 70
कटिहार नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ, जब एक लड़के को कुछ लोग पकड़ कर लाए और उसपर लड़की को भगाने का आरोप लगाया। लेकिन जब लड़का और लड़की की गवाही हुई तो पूरा मामला सामने आया।
थाना प्रभारी निर्मल यादवेन्दु के मुताबिक युवक और युवती की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। दोनों आपस में बातचीत करने लगे और प्यार हो गया। दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। लड़की के परिजनों ने लड़के पर उनकी बेटी को भगाने की प्राथमिकी दर्ज करा दी थी।

क्या है मामला
समस्तीपुर जिले के मालती इलाके की रहने वाली बबली (काल्पनिक नाम) को फेसबुक पर चैटिंग करते-करते एक युवक से इश्क हो गया। बेपनाह इश्क जब परवान चढ़ गया तो दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। लेकिन लड़का बेगूसराय का था और लड़की समस्तीपुर की।
लिहाजा दोनों ने फैसला लिया कि रात के अंधेरे में अपने-अपने घर से स्टेशन पहुंचेंगे और जो पहली ट्रेन मिलेगी उससे निकल भाग चलेंगे। दोनों कटिहार पहुंचकर एक मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर शादी कर ली।
लेकिन यह शादी लड़की के घरवालों को नागवार गुजरा। स्थानीय थाना में लिखित सूचना देने के बाद लड़की को खोजते-खोजते कटिहार पहुंचे। यहां पर सड़क पर घूम रहे दोनों को पकड़ लिया। युवक को पकड़ कर जमकर धुनाई की फिर थाने लेकर आ गयी।
नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर निर्मल कुमार यादवेन्दु ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं। दोनों बालिग है। स्थानीय अदालत में बयान दर्ज कर दोनों के परिजनों को इन्हें सौंप दिया जाएगा। वहीं, लड़की लड़के के साथ रहने की बात कही है। लड़के के घरवाले भी दोनों को साथ रहने के लिए राजी हैं।

