सेल्‍फी के चक्‍कर में मौत के कई उदाहरण हैं। लेकिन, लोग हैं कि मानते नहीं। ताजा मामला बिहार के कैमूर जिला स्थित तेल्हाड़ कुंड का है। वहां एक युवक सेल्फी लेने के चक्कर में पानी की तेज धार में बह गया और बेचारे बने दोस्‍त देखते रह गए। रविवार को हुई इस घटना के बाद आज मंगलवार तक उसके शव की तलाश की जा रही है, लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका है।

जानकारी के अनुसार रविवार को बड़ी संख्या में लोग तेल्हाड़ कुंड स्थित झरने में नहाने गए थे। इनमें कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र के अंवारी गांव का इंक्लेश गुप्ता भी शामिल था। झरने के किनारे वह दोस्तों के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा। इस बीच संतुलन बिगड़ा और वह बीच धारा में चला गया। इसी दौरान झरने में अचानक पानी बढ़ने लगा।

सेल्‍फी के चक्‍कर में व्यस्त इंक्लेश जबतक संभलता, देर हो चुकी थी। एक पत्थर को पकड़कर वह लोगों से जान बचाने की गुहार लगाने लगा। लेकिन, पानी को देख किसी ने मदद की हिम्मत नहीं जुटाई। इसी बीच पत्थर पर जमी काई के कारण वह फिसलकर पानी के साथ बहने लगा।

लेकिन, उसने हिम्‍मत नहीं हारी। कुछ दूर बाद उसने एक और पत्थर पकड़ को पकड़ा। इस बार एक दोस्‍त उसे बचाने के लिए पानी में उतरा, लेकिन जबतक वह उसके पास पहुंच पाता इंक्लेश फिसलकर जलकुंड में जा गिरा।

इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। उसकी तलाश सोमवार को भी जारी रही। आज मंगलवार सुबह से फिर उसकी तलाश की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *