भागलपुर : सरकारी राशि के घोटाला मामले में गिरफ्तार जिला कल्याण कार्यालय के नाजिर महेश मंडल को मंगलवार की शाम कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 338
एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि जिला कल्याण पदाधिकारी को फ्टना से भागलपुर लाया जा रहा है। भागलपुर पहुंचने के बाद जेल भेजा जाएगा। नाजिर ने कोर्ट परिसर में कहा कि उसे कल्याण पदाधिकारी ने फंसाया है।

मंगलवार को आर्थिक अपराध इकाई की टीम दोपहर से कोआपरेटिव बैंक और सदर अस्पतल के दस्तावेजों की जांच कर रही है। दोनों कार्यालय का करीब 52 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

