indexhgf

Whatsapp group Join

नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में दीन दयाल की पुण्य तिथि भाजपा जिलाध्यक्ष  विनोद कुमार मंडल की उपस्थिति में समारोह पूर्वक आयोजन किया गया. विभिन्न जगहों पर एक कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए रास्ते पर चलकर ही भारत का नव निर्माण संभव है. श्री मंडल ने कहा कि पंडित उपाध्याय ने एकात्म मानवतावाद और समतामूलक समाज समाज का सपना देखा था आज प्रधानमंत्री मोदी इस सपने को साकार कर रहे हैं केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास नारे को धरातल पर उतारते हुए विकास कार्य कर रही है. इस अवसर पर श्री मंडल ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों से लोगों को रूबरू कराया और राज्य सरकार की जमकर आलोचना भी की. नवगछिया प्रखंड के वनरक्षक सत्संग भवन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह कर रहे थे जबकि रंगरा के साधु पुर में आयोजित समारोह की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष अमित मंडल कर रहे थे. इस अवसर पर प्रकाश मंडल, सुरेंद्र मंडल, किशोर गौरव, उमाकांत मंडल, लक्ष्मण मंडल, शोषण मंडल, अखिलेश मंडल, श्रीकांत मंडल, सुमित, रुपेश, मुकेश, विजय चौधरी, सुबोध सिंह, अमित ठाकुर, वशिष्ट सिंह, रवीश भारती, गुंजन सिंह, कमलेश, प्रकाश कुमार, कृष्ण कुमार, चुन्नी मंडल, अजीत कुमार आदि अंय भी उपस्थित थे.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *