
नवगछिया : रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के सधुवा गांव से कटरिया स्टेशन जाने वाली सड़क पर देर रात एक अज्ञात युवक की गोली मार कर हत्या अपराधियों ने कर दी है. मृत युवक के सर पर गोली लगने से निशान हैं और सर सड़क पर घसीटे जाने के भी निशान हैं. घटना स्थल पर बिखरे खून को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि युवक क हत्या उसी स्थल पर की गयी है. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे रंगरा के थानेदार अनि सुचित कुमार ने शव को कुछ देर घटना स्थल पर रख कर शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन आस पास रहने वाले लोग युवक के शव की पहचान नहीं कर पाये. इसके बाद पुलिस स्तर से शव को शिनाख्त के लिए थाने पर रखा गया है. रविवार की सुबह युवक का पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में कराया जायेगा. आस पास के ग्रामीणों ने कहा कि उन लोगों ने तीन गोल चलने क ी आवाज सुनी है. लेकिन वे लोग यह नहीं देख पाये की घटना को अंजाम किसने दिया है. युवक एक शर्ट पेंट के अलावा एक जायकेट पहना हुआ हैं. युवक के पास से कुछ भी ऐसी वस्तु बरामद नहीं हुई है जिससे उसकी पहचान संभव हो सके. ग्रामीण कायास लगा रहे हैं कि अपराधियों ने पहले युवक की जबरदस्त पिटाई की होगी फिर सर में गोली मार कर हत्या कर दी होगी. रंगरा थाना के स्तर से युवक की पहचान के लिए आस पास के थानों में वार्लेस किया गया है और सोसल मीडिया पर मृतक की तस्वीर को वायरल करने का प्रयास किया जा रहा है. रंगरा थाना के थानाध्यक्ष अनिल सुचित कुमार ने कहा कि पुलिस पुरजोर प्रयास कर रह है कि सर्वप्रथम युवक की शिनाख्त हो जाय. पोस्टमार्टम रिर्पोट में भी कई तरह क बातों का खुलासा होने की संभावना है.

