रंगदारी मांगने और गोली चलाने मामले में युवक गिरफ्तार
एसपी ने किया प्रेस कांफ्रेंस
download (1)

नवगछिया: रंगरा थाना क्षेत्र के सधवा निवासी सत्य प्रकाश भारतीय से 5 लाख की रंगदारी मांगने और रंगरा में ही बोलेरो चालक पर गोली चलाने मामले में नवगछिया पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से छापेमारी कर सधवा निवासी विक्की मंडल को उसके बहनोई इस्माइलपुर के छोटी परबत्ता निवासी कौशल मंडल के घर से गिरफ्तार किया है. जिसमें विक्की के पास से दो देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. पुलिस ने विक्की के बहनोई कौशल मंडल को भी हिरासत में लिया है. गुरुवार को नवगछिया पुलिस कप्तान पंकज सिन्हा द्वारा टाउन थाना में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि रंगरा थाना क्षेत्र के सधवा में 26 जनवरी 2017 को सत्य प्रकाश भारती से 5 लाख की रंगदारी छोटवा के नाम पर मांगने और 26 नवंबर 2016 में रंगरा के चापर के पास बोलेरो चालक को गोली मारने वाला युवक विक्की कुमार को पुलिस ने उसके बहनोई कौशल मंडल के घर से गिरफ्तार किया है. विक्की से पूछताछ के दौरान उसने यह कबूल किया कि उसने छोटवा के नाम पर 5 लाख की रंगदारी की मांग की थी. वही बोलेरो चालक पर गोली चलाने मामले में भी  वह मुख्य अभियुक्त था. वही उसने बताया कि उसके दो साथी अब भी फरार है. मालूम हो कि गोपालपुर के नवटोलिया निवासी विकास कुमार जो बोलेरो चला कर चापड़ से गोपालपुर आ रहा था. उसी क्रम में विक्की ने उसके हाथ पर गोली मार दी थी. जिससे वह जख्मी हो गया था. नवगछिया एसपी ने बताया कि अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है. जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे. वहीं उन्होंने कहा कि नवगछिया पुलिस जिला में छोटवा के नाम से अब तक तीन बार रंगदारी मांगी गई है. इस का उद्भेदन कर लिया गया है. जिसमें छोटवा का कहीं नाम नहीं है. दूसरों के द्वारा छोटवा का नाम लेकर रंगदारी मांगी गई थी. छापेमारी अभियान का नेतृत्व डीएसपी मुकुल कुमार रंजन द्वारा किया जा रहा था. जिसमें रंगरा थाना प्रभारी सूचित कुमार, इस्माइलपुर थाना प्रभारी शिव शंकर तिवारी और परबत्ता थाना प्रभारी ए के आजाद मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *