अगरतला -देवघर साप्ताहिक एक्सप्रेस जुलाई के पहले सप्ताह में चलेगी। 7 जुलाई को यह ट्रेन अगरतला से खुलेगी और 9 जुलाई को भागलपुर और बांका होते हुए देवघर पहुंचेगी। देवघर से पुन: इसी रूट पर वापस अगरतला के लिए रवाना होगी।
Total Downloads: 116
बुधवार को इस बारे में भागलपुर के रेलकर्मियों को सूचना भी दे दी गई है। रेलवे क्वाइस के जरिये मिली इस सूचना के बाद यह पक्का हो गया है कि अब इसके परिचालन की तिथि आगे नहीं बढ़ेगी।
15625/15626 नंबर की इस नई ट्रेन की टाइम टेबल पहले ही जारी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि अगले दो-तीन दिनों में आरक्षण भी शुरू हो जाएगा। अगरतला से यह ट्रेन गुवाहटी, मुंगेर होते हुए भागलपुर पहुंचेगी।

ट्रेनों की समय सारिणी इस प्रकार होगी
अगरतला से देवघर (15625)
स्थान आगमन प्रस्थान दिन
अगरतला से – रात 10 बजे शनिवार
भागलपुर 8.00 8.15 सुबह सोमवार
देवघर 1.00 – सोमवार
देवघर से अगरतला (15626)
जगह आगमन प्रस्थान दिन
देवघर 6.45 शाम सोमवार
भागलपुर 10.35 10.50 रात सोमवार
अगरतला 8.15 सुबह – बुधवार को
कल जीएम आएंगे भागलपुर
पूर्व रेलवे के जीएम हरिन्द्र राव शुक्रवार को भागलपुर आएंगे। यह सूचना बुधवार को स्थानीय रेल अधिकारियों को मिली है। बताया गया है कि जीएम जसीडीह, देवघर व बांका के रास्ते भागलपुर पहुंचेंगे। श्रावणी मेला की तैयारी के मद्देनजर प्रमुख स्टेशनों का निरीक्षण करने आ रहे हैं। साथ में जोन अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी रहेंगे।

