पटना। मैट्रिक रिजल्ट 2018 में जो परीक्षार्थी अपने अंक से संतुष्ट नहीं हैं, वो गुरुवार से स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस बात की जानकारी बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी। उन्होंने बताया कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिका की स्क्रूटनी के लिए समिति ने 28 जून से 5 जुलाई तक का समय दिया है।

जानकारी के मुताबिक स्क्रूटिनी के लिए ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थी को प्रति विषय के लिए 70 रुपये देने होंगे। जबकि स्क्रूटिनी के अलावा अन्य शिकायतों के लिए समिति द्वारा निशुल्क ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई है। स्क्रूटिनी के लिए ऑनलाइन आवेदन समिति की वेबसाइट www.biharboard.online पर किया जाएगा।

हेल्पलाइन नंबर जारी
वहीं, आवेदन करने में किसी प्रकार की दिक्कत होने पर हेल्प लाइन जारी की गई है। परीक्षार्थी हेल्पलाइन नंबर 0612-2232074, 2232257, 2232239, 2230051, 2232227 और मोबाइल नं. 8757241924, 7563067820 पर संपर्क कर किसी भी तरह की जानकारी या मदद ले सकते हैं। इस विशेष व्यवस्था के तहत संबंधित परीक्षार्थी अपना रौल कोड, रौल नंबर और जन्मतिथि आदि के साथ 28 जून से 5 जुलाई तक समिति की वेबसाइट https://biharboardonline.com पर लॉगइन करके अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *