नारायणपुर –  प्रखंड के पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित जनादेश अपमान यात्रा के दौरान पुर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि धर्म और अधर्म की राजनीतिक लड़ाई में धर्म पुत्र को सहयोग करें. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया संघ अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने की. पुर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि 27 अगस्त को होने वाली भाजपा भगाओ देश बचाओ रैली में  ज्यादा से ज्यादा लोग आकर जनादेश के अपमान का जबाब देने का काम करें

इस पंचबर्षिय मैं पिछड़ा, अतिपिछड़ा, अल्पसंख्यक, दलित, महादलित जनता ने महागठबंधन को जनादेश दिया था. लेकिन पलटु राम माननीय नीतीश कुमार आर एस एस और भाजपा की गोद मैं बैठकर सरकार बनाया और आपलोग के दिए जनादेश का अपमान किया. अभी आपलोग जानते हैं कि मेरा कार्यक्रम गुरुवार को सबौर मैं है. जहां नीतीश कुमार व सुशील मोदी धारा 144 लगाकर मेरे कार्यक्रम को प्रभावित करना चाहते हैं. क्यों कि सृजन घोटाले की राज खुल जाएगा और भागलपुर सृजन घोटाले में जदयू और भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल हैं.

जिसमें कल्याण बिभाग के नाजिर महेश मंडल, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, गिरिराज सिंह, शहनवाज हुसैन, सुशील मोदी सहित अन्य मुख्य रूप से शामिल हैं. वह सुशील मोदी मुझे झुठा भ्रष्टाचार का झुठा मुकदमा कर मुझे फसाना चाहते हैं. खुद नीतीश कुमार हत्या सहित कई कांड के आरोपी हैं. कार्यक्रम को सांसद बुलो मंडल, पुर्व मंत्री शिवचंद्र राम,सहित अन्य ने संबोधित किया. मौके पर प्रदेश  युवा महासचिव सह मीडिया प्रभारी अरूण कुमार यादव, जिलाध्यक्ष डा. तिरूपतिनाथ, प्रमुख प्रतिनिधि मंटु कुमार यादव, डा. राजीव कुमार, चेतन परदेशी,राजैश रंजू , अखिलेश झा, राकैश रौशन, मेला अध्यक्ष रणबिजय यादव सहित अन्य मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *