भागलपुर : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से अविलंब उपमुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी को मंत्री मंडल से बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पिछले 8 वर्षो तक बिहार सरकार में वित्तीय मंत्री रहे
Total Downloads: 335
एनडीए सरकार के शासन काल में सृजन घोटाला चलता रहा और एनडीए की सरकार और उनके बड़े नेता सृजन महिला विकास समिति के सचिव मनोरमा देवी को संरक्षण देते रहे साथ ही नीतीश कुमार ने मनोरमा देवी को एनजीओ के द्वारा अच्छा कार्य करने के लिए सम्मानित भी करने का काम किया है। नीतीश कुमार की सरकार पूरे मामले को लीपापोती करने में जुटी है।


श्री यादव ने कहा कि एक हजार करोड़ से भी अधिक के घोटाले में नेताओं और नौकरशाहों को बचाने की कोशिश चल रही है। छोटे अधिकारियों को फंसाकर सरकार लोगों को धोखा देना चाहती है। इस लिए घोटाले की जांच सरकार सीबीआई के द्वारा कराये ताकि जो भी बड़े नेताओं की संलिप्ता घोटाले में है वो उजागर हो जायेगी और दोषियों को करवाई होगी।
श्री यादव ने कहा कि सरकार अविलंब सृजन घोटाले की जांच सीबीआई से नही कराएगी तो राजद सदन से लेकर सड़क तक आंदोलन करेगी। जिला राजद द्वारा 14 अगस्त को सीबीआई जांच की मांग को लेकर महाधरना दिया जायेगा।
