नवगछिया : शहर के मुख्य बाजार में स्थित बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, व्याहुत चौक के पास के नीचे सड़क किनारे से मोटर साईकल की चोरी हो गयी. गाड़ी मालिक गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया मकंदपुर गांव निवासी सह नवगछिया बाजार के धीरज मोबाइल केयर के संचालक धीरज शर्मा की हीरो स्प्लेंडर प्रो BR-10Q-1690 की थी.

जिसकी दिन दहाड़े चोरी हो गयी. जिसके लिए धीरज शर्मा द्वारा नवगछिया थाना में आवेदन दिया गया हैं. धीरज शर्मा नें बताया कि हर दिन की भांति सोमवार को सुबह 10 बजे घर से दुकान आने के बाद 10:50 में ग्रामीण बैंक के नीचे बाइक खड़ी कर ऊपरी मंजिल पर स्थित बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक नवगछिया शाखा गया था.

बैंक से वापस लौटने के बाद बाइक अपनें पर नहीं थी. काफी खोज बिन के बाद जब बाइक नहीं मिली तो चोरी मानकर नवगछिया थाना में आवेदन दिया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....