नवगछिया :- कटिहार बरौनी रेलखंड के नवगछिया रेलवे स्टेशन पर बूधवार को नवगछिया आरपीएफ पुलिस इंस्पैक्टर जावेद अहमद के नेतृत्व में ट्रेनों में सघन छापेमारी कर 13163 अप हाटेबजारे एक्सप्रेस ट्रेन के महिला बोगी से दो अवैध रूप से यात्रा कर रहे कटिहार जिला के बरारी थाना अंतर्गत के गुन्जारा निवासी छोटू चौधरी और शेषटोला निवासी विपीन कुमार को नवगछिया आरपीएफ पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
Total Downloads: 192
वहीं 15667 गांधीधाम कामख्या एक्सप्रेस ट्रेन से एक वैंडर और एक चैनपूलींग कर रहे नवगछिया थाना रसलपुर निवासी मो साहेब व वैंडर में नवगछिया थाना अंतर्गत के मख्खातकिया निवासी बिट्टू कुमार को नवगछिया आरपीएफ पुलिस ने गिरफ्तार कर खगड़ीया जेल भेजा.

वहीं आरपीएफ इंस्पैक्टर जावेद अहमद ने कहा कि मुख्यालय के निर्देशों के अनुसार करीब 1 माह तक नवगछिया रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाली सभी ट्रेनों में सगन छापेमारी अभियान चलाए जाएगी जिसमें कि महिला बोगी, विकलांग बोगी, स्लीपर बोगीयों छापेमारी अभीयान कर अवैध रूप से ट्रेनों में सवारी कर रहे लगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा.

