नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के धोबिनिया में रविवार को रिटायर फौजी अशोक यादव के घर अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी व गोलीबारी में धोबिनिया निवासी अधिवक्ता मनोज यादव के पुत्र नीलकमल उर्फ अंकुर यादव को गोली लगने से घायल होने के मामले में घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी एक भी अपराधियों के गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.

धोबिनिया में गोली बारी के बाद पुलिस सतर्क : राणा फौजी के रायफल के लाइसेंस को रद करने के लिए प्रस्ताव भेजेगी पुलिस

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

गोलीबारी की घटना से धोबिनिया गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है. घटना के बाद लोग डरे सहमे हैं शाम ढलते ही अपने अपने घरों में दुबक जा रहे है. गांव के लोग घटना की पुनरावृत्ति होने की आशंका से भयभीत हैं. वहीं नवगछिया एसपी पंकज सिन्हा ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी पुलिस जल्द ही कर लेगी. मालूम हो कि गोलीबारी की घटना के बाद सेवानिवृत्त फौजी अशोक यादव के पुत्र ने नवगछिया थाना में देवराज उर्फ धन्ना यादव सहित कुल 12 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

नवगछिया एसपी पंकज कुमार सिन्हा ने बताया कि फौजी राणा यादव एवं उसका भाई फौजी देवराज उर्फ धन्ना यादव छुट्टी में आने के बाद लगातार अपराध की घटना को अंजाम देता है. फौजी की अपराधिक गतिविधि को देखते हुए उनके लाइसेंस को रद्द करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. उसके लाइसेंसी राइफल का लाइसेंस रद्द करने के लिए प्रस्ताव की तैयारी चल रही हैं. जानकारी के अनुसार राणा यादव को जो राइफल का लाइसेंस है वह ऑल इंडिया का है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *